नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को एमिटी विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर ग्लोबल अफेयर्स एंड लीडरशिप स्टडीज के सहयोग से ‘कूटनीति में महिला’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इस दौरान डिजिट्रस की संस्थापक और सीईओ विंग कमांडर सोनिका तंवर ने कहा, एक मां का रिश्ता निभाने, मुश्किल पारिवारिक हालातों को संभालने और सबको जोड़ने वाली ताकत के तौर पर काम करने की काबिलियत, असल में डिप्लोमेटिक सोच का ही प्रतीक है। इस मौके पर डीयू की प्रो. डॉ. रंजना मुखोपाध्याय, जेएनयू की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शुभामित्रा दास समेत सिमरन राठौड, डॉ. नागालक्ष्मी रमन शामिल रहीं। ब्यूरो