फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर मारपीट और किशोरी से अश्लील हरकत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर सात लोगों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर लाठी-डंडे और रॉड से हमला करना करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान किशोरी से अश्लील हरकत की गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़ित ने बताया कि 4 जनवरी को वह अपने घर पर थे। तभी आरोपी कुणाल, करण, राजू, पुनीत उर्फ पुन्नी, देव, मयंक उनके घर में जबरन घुस गए। जब विरोध किया तो वे गालीगलौज कर धमकाने लगे। उनके हाथों में लाठी-डंडे और रॉड थी। आरोपियों ने मारपीट की और किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। उसके बाद पिस्टल से फायरिंग करने लगे। परिवार के लोगों ने बमुश्किल कमरे में घुसकर जान बचाई। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। इससे परिवार काफी डरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। घटना की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें