फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने बेदर्दी से पिता को मारा: पहले सिर पर ईंट से हमला फिर गैस सिलेंडर से कूचला, मर्डर के बाद घर में ही सोया

Mon, 08 Sep 2025 10:41 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

सर्फाबाद गांव में गौतम कुमार अपने बेटे उदय के साथ रहते थे। दोनों फैक्टरी में काम करते थे। उदय शनिवार देर रात शराब के नशे में घर आया और पिता से संपत्ति को लेकर झगड़ा करने लगा। 
विज्ञापन
पिता ने की बेटे की हत्या - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सर्फाबाद गांव में संपत्ति के विवाद में एक शख्स की हुई हत्या के मामले में सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व चेहरे पर चोट लगने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। पुत्र ने सर्फाबाद में गांव में पिता की हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी पुत्र को कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने का कारण एंटी मोर्टम इंजरी आया है। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी थी। हमला के दौरान आंख पर भी चोट आई थी और अधिक रक्तस्त्राव हुआ था। 

सर्फाबाद गांव में गौतम कुमार अपने बेटे उदय के साथ रहते थे। दोनों फैक्टरी में काम करते थे। उदय शनिवार देर रात शराब के नशे में घर आया और पिता से संपत्ति को लेकर झगड़ा करने लगा। 
 
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर उदय ने पिता की ईंट और छोटे सिलेंडर से कूचकर हत्या कर दी थी। इसके बाद घर में ही सो गया था। रविवार सुबह को गौतम के भाई दीपक जब घर पहुंचे तब हत्या की जानकारी हुई। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें