फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Fri, 26 Sep 2025 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

कुंड के खोल थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के व्यक्ति पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस कार्रवाई में टालमटोल कर रही है। परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंड। खोल थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर यौन उत्पीड़न करने का आरोप गांव के एक व्यक्ति पर लगाया है। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर उसने पुलिस पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके घर आता-जाता था। एक दिन जब वह नहा रही थी तभी आरोपी ने चुपके से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने परिवार को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
बताया कि उसने हिम्मत कर अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। महिला के पति का कहना है कि जब उन्होंने आरोपी से इस संबंध में बातचीत की तो आरोपी ने उल्टा धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि वह पूरे समाज में उसकी पत्नी को बदनाम कर देगा। महिला के पति ने बताया कि वह आरोपी को वीडियो न वायरल करने को लेकर पैसे भी दे चुके है, मगर फिर भी उसने परेशान किया।
विज्ञापन

बताया कि जब पुलिस में शिकायत देने की कोशिश की तो आरोपी द्वारा मारपीट को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी काफी प्रभावशाली है, इस कारण अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। पुलिस ने एक माह पहले ही केस दर्ज किया था।

पीडि़त महिला और उसके पति का कहना है कि हम कई बार उच्च अधिकारियों के पास भी जा चुके हैं। इसके बाद भी जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से उचित कार्रवाई करने और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

मामले में खोल थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जा चुका है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें