फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 5.80 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 12:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खेड़ी लक्खा सिंह चौकी की पुलिस ने युवक को विदेश भेजने के नाम पर 5.80 लाख रुपये ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान अंबाला के गांव भोगपुर निवासी चरणजीत उर्फ सागर के तौर पर हुई। चरणजीत को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसका दो दिन का रिमांड मिला है। पूछताछ के बाद आरोपी से 1.65 लाख रुपये बरामद हो गए।
चौकी इंचार्ज आनंद ने बताया कि गांव भोगपुर निवासी नरेश कुमार ने तहरीर दी थी कि उसकी गांव के तरनदीप सिंह ने बताया था कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। तरनदीप ने नाहरपुर निवासी भांजे विजय को रूस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए छह लाख रुपये मांगे। उसे अलग-अलग कर 5.80 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि भांजे को रूस के बजाय कजाकिस्तान ले जाकर छोड़ दिया गया। भांजे को कजाकिस्तान में अलग-अलग शहरों में घुमाया गया। लगभग एक सप्ताह बाद भांजे ने काॅल कर बताया कि वह कजाकिस्तान में फंस गया है। उसे यहां से वापस बुलवाओ। तरनदीप से इस बारे में बात की तो वह टाल-मटोल करने लगा। किसी तरह से टिकट का इंतजाम कर भांजे को वापस बुलाया।
विज्ञापन

रादौर पुलिस ने 14 अक्तूबर को तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। इसमें एक आरोपी अंबाला के गांव धीन निवासी अंकित उर्फ प्रदीप सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं अब आरोपी चरणजीत को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ कर 1.65 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें