फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहरः अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस, 12 यात्री घायल

Fri, 05 Mar 2021 10:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दनकौर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह 11 बजे तेज रफ्तार एक डबल डेकर बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। दनकौर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। फर्रुखाबाद निवासी हरीराम, अमन व हरदोई निवासी गोपी को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फर्रुखाबाद से एक डबल डेकर वोल्वो बस लगभग 60 यात्रियों को लेकर ग्रेटर नोएडा से दिल्ली होते हुए गुरुग्राम जा रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गलगोटिया यूनिवर्सिटी के करीब अचानक बस का टायर फट गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया। बस कई पलटने के बाद रुकी। हादसे में सभी यात्री बस में फंस गए। यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर ही दनकौर पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। एक घंटे में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायलों को बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। उस वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई। पुलिस ने वाहनों को रोक दिया था। थोड़ी देर में ही बस को सीधा करके किनारे लगा दिया और रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन


पुलिस कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय के मुताबिक हादसे में 12 लोगों को चोट आई हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इसमें किसी भी व्यक्ति की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

टेलीफोन बूथ भी बंद मिले

हादसे के बाद बस से एक यात्री किसी तरह बाहर निकला और पुलिस को सूचना देने के लिए टेलीफोन बूथ तक गया, लेकिन बूथ भी खराब मिला। तब तक किसी यात्री ने पुलिस को सूचना दे दी थी।

नौहझील हादसा दोहराने से बचा
यमुना एक्सप्रेसवे पर बीते 10 दिनों में दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले नौहझील के पास हादसा हुआ था, जिसमें टैंकर अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ की रोड पर आ गया था। हादसे में इनोवा कार से आगरा की तरफ से दिल्ली आ रहे चालक सहित एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद यीडा की तरफ से जेपी इंफ्राटेक के आईआरपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गई थी।



दूसरे तरफ नई गई बस, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा
शुक्रवार को भी बस अनियंत्रित होने के बाद कई पलटी खाई। गनीमत रही कि बस दूसरी तरफ रोड पर नहीं गई, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। क्योंकि घटनास्थल के पास सेंट्रल वर्ज पर क्रैश बैरियर नहीं लगा था।

यमुना एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों पर एक नजर
वर्ष हादसे मौतें
2012  275 33
2013 896 148
2014 771 98
2015 919 99
2016 1219 105
2017 763 110
2018 659 111
2019 560 195
2020 509  128
2021 49 88

नोट: 2021 में जनवरी तक के आंकड़े ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें