ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से महोबा जा रही एक डबल-डेकर बस में यमुना एक्सप्रेसवे पर आग लग गई। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। नौ यात्रियों के जिंदा जलने की खबर है। इस घटना ने बस की सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, हादसे पर सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया है।
गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस जांच में जुटी है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। बस नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे पहुंची थी, तभी उसमें आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का पता चलते ही कुछ यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कई लोग बस के अंदर ही फंसे रह गए।
भीषण आग की चपेट में आने से नौ यात्री जिंदा जल गए। जबकि कई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को धू-धूकर जलता देख एक्सप्रेसवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस आग की लपटों से घिरी नजर आ रही है। सूचना मिलने पर जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बस में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
#UPDATE | Greater Noida | Nine people, including one female and 8 males, died in the tragic incident: Jewar Police https://t.co/udoxnMaZrk
यात्री सुनील कुमार पुत्र बद्रीप्रसाद, निवासी मोहल्ला खुशीपुरा, थाना राठ, जिला हमीरपुर ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। यात्री सुनील के मुताबिक, दिल्ली के कश्मीरी गेट से राज कल्पना ट्रेवल्स की बस रजि० नं० BR32PA8647 द्वारा राठ जाने के लिए सवार हुआ था। बस में करीब 30-35 यात्री मौजूद थे।
रात में करीब 23.30 बजे बस जैसे ही नोएडा से आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे किलोमीटर 33 के पास पहुंची, तभी बस के केबिन से जलने की बदबू आने लगी। बस में सवार कुछ यात्रियों ने इसकी जानकारी चालक और परिचालक को दी, लेकिन चालक ने इस गंभीर स्थिति को नजरअंदाज कर दिया।
आरोप है कि चालक ने बस को तत्काल रोककर उसकी जांच नहीं की। चालक और परिचालक अपने केबिन में बीड़ी/सिगरेट पीते रहे। कुछ ही समय बाद ड्राइवर सीट के पास से अचानक तेज आग की लपटें निकलने लगीं। आग की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई, कई घायल हो गए।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों से बात की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
UP Chief Minister Yogi Adityanath took cognizance of the road accident in Greater Noida. The Chief Minister expressed condolences to the families of the deceased. The Chief Minister directed officials to ensure proper medical treatment for the injured. The Chief Minister spoke to… https://t.co/udoxnMaZrk