फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: एलिवेटेड रोड के बीच से पिलर पर गिरी स्कूटी सवार युवती, हाथ-पैर में गंभीर चोटें; पुलिस ने किया रेस्क्यू

Sat, 21 Sep 2024 01:21 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

एक स्कूटी सवार युवती एलिवेटेड रोड के गैप से पिलर पर आ गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को बचाने के लिए दो युवक पिलर पर उतरे। 
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड के गैप से पिलर पर आ गिरी युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलिवेटेड रोड पर निठारी के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवारी युवती उछलकर पीयर कैप (एलिवेटेड रोड की सपोर्टिंग पिलर) पर गिर गई। इसके बाद युवती को बचाने के लिए पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवक भी पिलर पर कूद गए। इसके बाद तीनों लोग 35 फीट ऊंचे पिलर पर फंस गए।

विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग ने करीब आधे घंटे तक बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने गाजियाबाद निवासी किरण, दोस्त अभिषेक और जनारूल को सुरक्षित उतारकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान करीब एलिवेटेड रोड और नीचे की सड़क पर करीब डेढ़ किमी लंबा जाम लग गया। हादसे के करीब आधे घंटे के बाद तक मौके पर लोगों का हुजूम था। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा, एलिवेटेड रोड पर युवती थोड़ा इधर-उधर गिरती तो उसकी जान जा सकती थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से तीनों को सकुशल नीचे उतार गया। हादसे में युवती के पैर में चोट लगी है और वह काफी डरी हुई है।
विज्ञापन


एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि युवती की पहचान किरण के रूप में हुई है और वह नोएडा से गाजियाबाद की तरफ जा रही थी। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

स्कूटी सवार दोस्त के साथ सेक्टर-64 जा रही थी युवती 
लालकुआं, गाजियाबाद निवासी अभिषेक और किरण दोस्त हैं। नोएडा की कंपनी में काम करने वाले अभिषेक शनिवार को किरण के साथ स्कूटी से सेक्टर-18 गए थे। दोनों सेक्टर-18 से किसी से मिलने सेक्टर-64 जा रहे थे। निठारी लूप पर हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें