फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिल्डर से मानी हार, चंदा जुटा कर निवासियों ने संभाली सफाई की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

बिल्डर से मानी हार, चंदा जुटा कर निवासियों ने संभाली सफाई की जिम्मेदारी
- ग्रेनो वेस्ट की देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी का मामला, निवासियों ने सफाई एजेंसी से किया करार
- दस दिनों से कूड़ा नहीं उठने से परेशान थे 600 परिवार, हर फ्लैट से 150 रुपये किए एकत्रित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर से हार मानकर साफ-सफाई की जिम्मेदारी खुद उठा ली है। दस दिनों से कूड़ा नहीं उठने से परेशान निवासियों ने चंदा जुटाकर सफाई एजेंसी को काम सौंप दिया है। रविवार को एजेंसी के सफाई कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया। पहले दिन फ्लैटों के बाहर और कॉमन एरिया में लगे कूड़े के ढेर को साफ किया गया। निवासियों का कहना है कि गंदगी के बीच रहना मुश्किल हो गया था। नवरात्र के शुभ त्योहार पर सफाई करानी जरूरी थी। निवासियों ने बताया कि बिल्डर के साथ विवाद का समाधान होने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।

देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी में 600 से अधिक परिवार रहते हैं। सोसाइटी में फ्लैटों के बाहर, गैलरी, कॉमन एरिया, लिफ्ट और सीढि़यों के पास कूड़े के ढेर बन गए थे। मामले में बिल्डर से कई बार शिकायत की गई थी साथ ही प्राधिकरण के अधिकारियों से भी गुहार लगाई गई थी। अधिकारियों के संज्ञान नहीं लेने और बिल्डर के कार्रवाई नहीं करने पर निवासियों ने स्वयं समस्या का समाधान निकाल लिया है।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र से पहले साफ सफाई कराने के लिए शनिवार रात सभी निवासियों ने बैठक की। बैठक के बाद सफाई एजेंसी से संपर्क किया गया। निवासियों ने एजेंसी के साथ करार किया है। हर माह प्रत्येक फ्लैट से 150-150 रुपये एकत्र किए जाएंगे और इस धनराशि से एजेंसी को भुगतान किया जाएगा। बैठक के बाद निवासियों ने 150-150 रुपये एकत्र कर एजेंसी को दिए। जिसके बाद एजेंसी के सफाईकर्मियों ने काम शुरू किया। रविवार की सुबह कर्मियों ने सभी फ्लैटों के बाहर और अन्य जगहों की सफाई की।
विज्ञापन


अन्य शुल्क बंद कर सकते हैं निवासी
निवासियों ने बताया कि सभी समय पर मेंटेनेंस शुल्क जमा कर रहे हैं, लेकिन बिल्डर सुविधाएं नहीं दे रहा है। बिल्डर ने सफाई कर्मियों का वेतन नहीं दिया। परेशान निवासियों ने मेंटेनेंस शुल्क में कटौती की बात कही है। बताया जा रहा है कि इससे निवासियों और बिल्डर के साथ टकराव बढ़ सकता है। हालांकि सोसाइटीवासियों ने इसके लिए तैयार होने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें