फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसओएल के स्नातक पाठ्यक्रम का शैक्षणिक कैलेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की कक्षाएं 28 अप्रैल तक की जाएंगी संचालित
विज्ञापन

-21 मई से शुरू हो सकती है थ्योरी परीक्षाएं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के स्नातक पाठ्यक्रम का अकादमिक कैलेंडर जारी हो गया है। इन पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले छात्रों की थ्योरी परीक्षाएं 21 मई से शुरू हो सकती हैं। इसमें दूसरे व चौथे और छठे सेमेस्टर की कक्षाएं 28 अप्रैल तक संचालित की जाएंगी। एसओएल की ओर से जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार ऑनलाइन रिवीजन कक्षाएं 29 अप्रैल से तीन मई तक निर्धारित की गई है। जबकि शैक्षणिक सत्र 20 मई तक चलेगा।
विज्ञापन


इसी तरह बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स, बीए (ऑनर्स) इंग्लिश पाठ्यक्रम, बीए (ऑनर्स) साइकॉलोजी, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर की कक्षाएं 28 अप्रैल तक चलेंगी। वहीं, बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल, बीकॉम (ऑनर्स), बीए प्रोग्राम, बीकॉम पाठ्यक्रम, बीए प्रोग्राम विद कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रम के दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर की कक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इसकी ऑनलाइन कक्षाएं छह मई से 10 मई तक संचालित की जाएंगी और इंटरनल परीक्षाएं 11 मई से 27 मई के बीच शुरू होंगी। जबकि वार्षिक परीक्षाएं 21 मई 2024 से शुरू हो सकती हैं। एसओएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्रों की कक्षाएं व परीक्षाएं की तिथी को ध्यान में रखना तय की गई हैं। इससे छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें