नोएडा शहर में एसी से आग लगने की दो घटनाएं सामने आईं। सेक्टर-75 फ्यूटेक गेटवे सोसाइटी में कंप्रेसर फटने से आग लगी, जबकि सेक्टर-56 बीपीसीएल सोसाइटी में भी एसी से आग भड़क गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नोएडा शहर में एसी से आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार को सेक्टर-75 की फ्यूटेक गेटवे सोसाइटी में एसी कंप्रेसर फटने से आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
वहीं दोपहर बाद सेक्टर-56 की बीपीसीएल सोसाइटी के सातवें फ्लोर पर भी एसी से आग लग गई, जिसे बुझाया गया। फायर ब्रिगेड ने बताया कि ऐसी घटनाओं का मुख्य कारण एसी में ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट है। इनसे बचने के लिए वायरिंग की नियमित टेस्टिंग और एसी की समय पर सर्विसिंग करवाएं। एसी को लगातार चलाकर न रखें। माचिस, लाइटर का उपयोग सावधानी से करें और दीपक अकेला न छोड़ें। आग लगने पर पहले मेंटेनेंस टीम और फिर डॉयल-112 पर फायर ब्रिगेड को सूचना दें।