- जर्मनी में जूनियर अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में लेंगी हिस्सा
- मुकाम हासिल करने वाली यूपी की पहली जूनियर महिला खिलाड़ी हैं अभिधा
फोटो है
नोएडा। शहर की जिम्नास्ट खिलाड़ी अभिधा सिंह देव भारतीय जूनियर जिम्नास्टिक टीम के लिए चयनित हुईं हैं। वह 19 मार्च से जर्मनी के स्टटगार्ट में आयोजित होने वाली जूनियर अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह यूपी की पहली जूनियर महिला जिम्नास्ट हैं, जिन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई है।
भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ ने रविवार को प्रतियोगिता के लिए टीम की घोषणा की थी। इसमें आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक स्पर्धा के लिए देशभर से पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
सेक्टर-22 की रहने वाली अभिधा वर्तमान में विजयाश्री जिम्नास्टिक्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। अभ्यास शिविर में ओलंपियन दीपा कर्माकर ने उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया। जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने अभिधा की इस उपलब्धि को पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया।