फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निर्माण स्थल पर करंट ने छीना जीवन, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-परिजनों ने मुआवजे के लिए किया बिजली विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। उस्मानपुर गांव में सोमवार को बिजली का करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजा व बिजली कर्मियों पर कार्रवाई की मांग के लिए भट्टा गांव में स्थित बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह व विद्युत अधिकारियों ने मदद करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए और घर वापस गए।
विज्ञापन

गांव निवासी ताज मोहम्मद (30 ) चिनाई मिस्त्री का काम करता था। गांव में ही एक निर्माणाधीन मकान में वह काम कर रहा था। जब वह काम करने पहुंचा तो दीवार पर लटके एक बिजली तार की चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीण उसे ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वह दम तोड़ चुका था। बाद में परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली के करंट से करीब 10 लोग घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी बिजली के तारों को ठीक नही किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें