फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरोही ने सीबीएसई नेशनल स्विमिंग में जीते स्वर्ण और रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
-भुवनेश्वर में हुईअंडर 11 कैटेगरी में देश के बेस्ट स्विमर का जीता अवार्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। बीटा 1 निवासी ग्रेटर नोएडा की छात्रा आरोही राय ने सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप (गर्ल्स)-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 24 से 27 सितंबर तक भुवनेश्वर, ओडिशा स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (केआईएसएस) स्विमिंग कॉम्प्लेक्स कैंपस-2 में आयोजित की गई। इसका आयोजन किट इंटरनेशनल स्कूल एवं केआईआईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

आरोही गामा 1 में प्रज्ञान स्कूल की छात्रा हैं। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में देशभर से ओमान, कतर समेत अन्य देशों से आई सैकड़ों छात्राओं के बीच हुए इस प्रतिष्ठित मुकाबले में आरोही ने अपने उत्कृष्ट तैराकी कौशल से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने बेहतरीन तकनीक और दृढ़ संकल्प के दम पर स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीतकर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया। विद्यालय परिवार, शिक्षकों और साथियों ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्राचार्या ने कहा कि आरोही की मेहनत और अनुशासन ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई है। हमें गर्व है कि हमारी छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर चमकी है और हमें विश्वास है कि भविष्य में वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपना परचम लहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें