फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्यापारी पर 15 लाख रुपये का नकली सोना बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली में केस दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में रहने वाले दो निवासियों ने एक ज्वेलर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। एक निवासी ने 15 लाख रुपये का नकली सोना बेचने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे निवासी ने सोने की चैन गिरवी रखकर पैसे लिए थे। लेकिन पैसे लौटाने के बाद भी ज्वेलर पर चेन वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पहले मामले में सोसाइटी निवासी दिवाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि देवी ज्वेलर्स के मालिक पंकज कपूर ने असली सोने के नाम पर नकली सोना बेचकर ठगी की है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने 30 अप्रैल 2025 को पंकज कपूर से चार सोने के बिस्किट व एक सोने का हार खरीदा था। इस सौदे के लिए उन्होंने कुल 15 लाख रुपये का भुगतान किया। व्यापारी ने सभी सामान को 24 कैरेट का बताकर भरोसा दिलाया। लेकिन जब दिवाकर ने इन आभूषणों और बिस्किट की जांच कराई तो सभी नकली निकले। पीड़ित ने मामले से जुड़े लेनदेन दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वेलर्स पर चेन हड़पने का आरोप
दूसरे मामले में पीड़ित सौरभ राज ने बताया कि सोसाइटी मार्केट स्थित देवी ज्वेलर्स के मालिक पंकज कपूर के पास उसने 6 मार्च 2025 को अपनी सोने की चेन (वजन 28.72 ग्राम) गिरवी रखी थी। इसके बदले उसे 1.30 लाख रुपये मिले थे। सौरभ के अनुसार उसने समय पर एक लाख रुपये ज्वेलर को लौटा दिए और शेष 30 हजार रुपये लेकर चेन वापस लेने गया तो दुकान बंद मिली। सौरभ ने बताया कि जब वह ज्वेलर से संपर्क करता है तो वह बार-बार बहाने बनाता है और चेन वापस नहीं कर रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें