फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईपीएस आत्महत्या मामले में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 13 Oct 2025 01:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 25: सोनीपत के गांधी चौक पर आंख, मुंह व कानों पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन करते आ
विज्ञापन
सोनीपत। आईपीएस वाई पूरण कुमार के आत्महत्या मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधी चौक पर श्रद्धांजलि देने के बाद परिवार को न्याय दिलाने, सरकार की सद्बुद्धि के लिए बापू के तीन बंदरों का प्रतीकात्मक रूप धारण करके प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आप के सोनीपत लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने कहा कि आत्महत्या मामले में अलग-अलग अंदाज में जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है। कहीं न कहीं सरकार की मंशा भी इसके पीछे लगती है। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी हमेशा अन्याय को जन्म देती है।
उन्होंने कहा कि आईपीएस अधिकारी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया क्योंकि उन्हें अपने ही विभाग के अधिकारियों और सरकार से लगातार प्रताड़ना मिली। आज उनका परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन

सरकार ने रोहतक के पुलिस अधीक्षक को पद से हटाकर खानापूर्ति की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कठपुतली की तरह केंद्र के इशारे पर काम कर रही है। देवेंद्र गौतम ने सरकार से मांग की कि आत्महत्या के लिए जिम्मेदार सभी 13 अधिकारियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज के नेतृत्व में निष्पक्ष जांच करवाई जाए। परिवार की सुरक्षा के नाम पर उनको बंधक न बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और विभागीय तंत्र ने अब भी परिवार की जायज मांगों का जल्द समाधान नहीं किया तो आम आदमी पार्टी मजबूती से सड़क पर आवाज बुलंद करेगी। उनके साथ योगेश पाल, शेर मुहम्मद, विकास दहिया, आमीन, दीपक चुघ, रजनीश रंगा, सत्तार, अनिकेत, रणबीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें