फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आप ने हरियाणा-दिल्ली के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री केजरीवाल, पत्नी सुनीता, मनीष सिसौदिया, सत्येंद्र जैन आदि शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप ने शनिवार को दिल्ली और हरियाणा के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रचार की कमान संभाल रखी है। हाल ही में उन्होंने पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और गुजरात के भरूच व भावनगर निर्वाचन क्षेत्रों में आप के उम्मीदवारों के साथ रोड शो किया। रविवार को दक्षिणी दिल्ली सीट से आप उम्मीदवार सही राम पहलवान के समर्थन में रोड शो में शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम भी शामिल है। वह इस समय आंखों के इलाज के लिए विदेश में हैं। इनके अलावा सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत समेत अन्य नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें