फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना मान्यता संचालित आकाश मॉडल स्कूल सील, होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मान्यता संचालित आकाश मॉडल स्कूल सील, होगी एफआईआर
विज्ञापन

- कई बार नोटिस के बार भी संचालित हो रहा था स्कूल, डीआईओएस ने की कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिना मान्यता के संचालित हो रहे आकाश मॉडल स्कूल सोरखा को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर सील कराया। कई दिनों से विभाग को सूचना मिल रही थी कि स्कूल संचालक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। स्कूल की मान्यता नहीं होने के बाद भी कक्षा नर्सरी से 10वीं तक के छात्रों को पढ़ाया जा रहा था। कई बार विभाग की ओर से स्कूल संचालक को स्कूल बंद करने के लिए नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन उसके बाद भी स्कूल को बंद नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को डीआईओएस ने मौके पर जाकर स्कूल में सील लगवाई। इसके साथ ही नोटिस जारी करके स्कूल प्रबंधन से जबाव तलब किया है। एक हफ्ते में जबाब नहीं देने पर स्कूल प्रबंधन पर विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डीआईओएस डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में स्कूल में करीब 300 छात्र हैं। सूचना मिली थी कि स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहा है। जबाव नहीं आने पर एफआईआर की कार्रवाई होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार से बात करके नजदीक के स्कूलों में छात्रों का दाखिला कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन को डीआईओएस ने किया तलब

ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयंका स्कूल प्रबंधन को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने सोमवार को तलब किया है। अभिभावक ने आरोप लगाया था कि उनके बच्चे को परीक्षा से वंचित किया गया, जिससे बच्चा मानसिक अवसाद में चला गया। छात्र के अभिभावक ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ ही डीएम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी की थी। दबाव पड़ने पर स्कूल प्रबंधन ने दो दिन पूर्व छात्र की अलग से परीक्षा कराई। अभिभावक का कहना है कि परीक्षा रोकने का कारण भी उन्हें नहीं बताया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें