फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों से लिया जाए आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मंगलवार की देर शाम पुलिस बल के साथ गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन की पार्किंग में खड़े वाहनों की जांच कर पार्किंग ठेकेदार पुष्पेंद्र सिंह उर्फ रवि चौहान को सख्त निर्देश दिए कि बिना वाहन स्वामी की पहचान जांचे कोई वाहन पार्किंग में न खड़ा कराया जाए। उन्होंने ठेकेदार से रजिस्टर मंगवाकर वाहनों का विवरण देखा।
विज्ञापन

उन्होंने लंबे समय से पार्किंग में खड़े वाहनों के संबंध में ठेकेदार से पूछताछ की। ठेकेदार को आदेशित किया कि पार्किंग क्षेत्र में खड़े सभी वाहन स्वामियों के आधार कार्ड का रिकॉर्ड में रखे जाएं। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों से बातचीत कर उनके सामान और पहचान पत्रों की जांच कराई। संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ भी की गई। एसपी ने मुख्य बाजार का भी निरीक्षण किया और व्यापारियों से बातचीत कर संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सतर्क किया। निरीक्षण के दौरान कोतवाल अजय अवस्थी, अतिरिक्त निरीक्षक सीपी तिवारी, एसआई दीपक चौधरी, एसआई अवनीश कुमार, एसआई दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें