फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। शिकरावा रोड पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चोरी की बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

17 जनवरी को पुलिस टीम पुन्हाना शहर में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि चोरीशुदा स्प्लेंडर बाइक लेकर एक युवक पुन्हाना की ओर से शिकरावा की तरफ आने वाला है। सूचना को लेकर पुलिस टीम ने रायपुर मोड़ के पास नाकाबंदी शुरू की। करीब 10-15 मिनट बाद पुन्हाना की ओर से आती एक बाइक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन युवक पुलिस पार्टी को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने युवक का पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनीश पुत्र हमीद, निवासी देवला नंगली, थाना सदर नूंह बताया। वाहन की जांच करने पर इंजन नंबर व चेचिस नंबर से चेक करने पर बाइक चोरी की पाई गई। इसका चोरी का मामला थाना मालवीय नगर, दिल्ली में दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें