फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चरस का सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध शाखा ने चरस तस्करी के एक मामले में मुख्य सप्लायर को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उन्हें चरस की सप्लाई हिमाचल प्रदेश से की जाती थी। इसके बाद अपराध शाखा की टीम लगातार मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी रही। जांच के दौरान पुलिस ने जाल बिछाकर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रहने वाले सुनील राणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पहले तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था, जहां उससे नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और सप्लाई चैन के बारे में अहम जानकारियां मिलीं। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 14 नवंबर 2025 को पुलिस ने पलवल-सोहना रोड स्थित टंकेश्वर मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथुरा निवासी पप्पू और पलवल के गांव महेशपुर निवासी राजन के रूप में हुई थी। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 1 किलो 34 ग्राम चरस बरामद की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें