फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैक्टर के रोटावेटर की टक्कर से युवक का पैर कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर के लिए उपयोगी।
विज्ञापन


-15 दिन पूर्व हुई घटना, पीड़ित के भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज कराया मामला
-नोएडा में कार्य करता था बुलंदशहर निवासी युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। खेरली नहर के पास करीब 15 दिन पहले ट्रैक्टर के रोटावेटर (कृषि यंत्र) की टक्कर से बाइक सवार बुलंदशहर निवासी एक युवक का पैर कट गया। उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं हैं। उसका अलीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पीड़ित के भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में मंगलवार को केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी बृजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई अमित नोएडा में स्थित कंपनी में जॉब करता है। जो 18 मई को बाइक पर सवार होकर घर से ड्यूटी के लिए आ रहा था। जब वह दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित खेरली नहर के पास पहुंचा। उसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे रोटावेटर लगे ट्रैक्टर ने भाई की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके भाई का एक पैर कट कर नीचे गिर गया। गंभीर अवस्था में आसपास के लोगों ने ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर होती देख अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि चालक हादसे के बाद ट्रैक्टर को मौके से भाग गया था। इस मामले में पीड़ित के भाई ने ट्रैक्टर चालक के नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें