फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला से दोस्ती पर विवाद में युवक की सिर में बोतल और ईंट मारकर हत्या

Sat, 18 Oct 2025 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। परशुराम चाैक पर वीरवार रात 11 बजे देशराज कॉलोनी निवासी युवक सद्दाम (28) की कुछ लोगों ने एक महिला के साथ दोस्ती पर विवाद के कारण सिर में बाेतल व ईंट मारकर हत्या कर दी। ये वारदात चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें पांच लोग नजर आ रहे हैं। आरोप हैं मुख्य आरोपी दूसरी कंपनी के ठेकेदार बिरजू ने वारदात से दो घंटे पहले ही कहासुनी में जान से मारने की धमकी दी थी। तहसील कैंप थाना की पुलिस ने हत्या मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुटानी रोड पहलवान चौक के काला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव साहपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह कुटानी राेड पहलवान चाैक पर रहता है। वह तीन भाई हैं। इनमें देशराज काॅलाेनी में किराये पर रहने वाले एक भाई सद्दाम की एक राधा नाम की महिला से दाेस्ती थी। एक फैक्टरी का ठेकेदार बिरजू भी उसकी महिला से दाेस्ती करना चाहता था। उसके भाई सद्दाम ने उसको राेक दिया। बिरजू इसके चलते सद्दाम से रंजिश रखने लगा। उसने अपने साथियों के संग वीरवार रात करीब नौ बजे सद्दाम काे जान से मारने की धमकी दी थी। सद्दाम वीरवार रात करीब 11 बजे फैक्टरी से स्कूटी पर घर आ रहा था। परशुराम चाैक पर बिरजू, कृष्णा, अजय व दाे अन्य युवक शराब पी रहे थे। बिरजू ने सद्दाम काे स्कूटी रुकवा ली और अपने साथियाें के साथ सद्दाम से मारपीट शुरू कर दी और उसके सिर में शराब की बाेतल व ईंट से हमला किया। काला ने बताया कि सद्दाम आठ बच्चाें का पिता था। उनकी पत्नी तमन्ना भी फैक्टरी में काम करती है।
विज्ञापन

एक मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना
आरोपी वीरवार रात करीब 11 बजे वारदात अंजाम देकर भाग गए। एक व्यक्ति कुछ देर बाद सामान्य रूप से अपने मकान से बाहर आया था। उनको एक व्यक्ति खून से लथपथ मिला। उन्होंने इसकी सूचना डायल 12 पर दी। पुलिस ने उनको गंभीरावस्था के चलते जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इसके बाद शव को शवगृह में रखवा दिया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

परशुराम चौक पर वीरवार रात को एक युवक की सिर में ईंट और शराब की बोतल मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गाेपाल शर्मा, प्रभारी, थाना पुलिस तहसील कैंप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें