पानीपत। जिला सचिवालय में उपायुक्त ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को यमुना स्वच्छता के लिए उद्योग संगठनों के साथ बैठक की। इसमें छठ पूजा के मद्देनजर यमुना नदी की स्वच्छता और दिल्ली में यमुना के जल की गुणवत्ता को बनाए रखने पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्देश दिए कि वे अपने ईटीपी को सुचारू रूप से संचालित करें ताकि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही अपशिष्ट जल का निपटान किया जा सके। जिला प्रशासन ने सभी उद्योग संगठनों से अपील की है कि छठ पूजा तक अपनी इकाइयां अस्थायी रूप से बंद रखें ताकि यमुना नदी की जल गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखा जा सके और श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल में पूजा करने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर आरओ भूपेंद्र चहल उपस्थित रहे। संवाद