छिबरामऊ। गालियां देने से मना करने पर नशेबाज ने साथियों के साथ मिलकर युवकों को पीटते हुए फावड़े से हमला कर दिया। सिर में फावड़ा लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी है।
मोहल्ला ऊंचा सैय्यदबाड़ा निवासी मोहम्मद कैफ ने बताया कि 24 नवंबर की रात आठ बजे मोहल्ले से गुजर रहे थे। तभी रास्ते में शराब के नशे में युवक देखते ही गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों के बीचबचाव करने पर वह घर चला आया। आरोप है कि आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर पर आया और गालियां देते हुए पीटने लगा। विवाद के दौरान नशे में धुत युवक ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया। उसके सिर, सीने व शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।