फाइल फोटो पूर्व विधायक ठाकुर बहादुर सिंह फोटो परिजन द्वारा उपलब्ध
खेरागढ़ (आगरा)। विधानसभा क्षेत्र खेरागढ़ से कांग्रेस के विधायक रहे बहादुर सिंह (90) का शनिवार दोपहर में निधन हो गया। वे एक सप्ताह से बीमार थे। परिजन ने उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वे 1985 से 1989 तक विधायक रहे थे। शनिवार की शाम उनका शव पैतृक गांव महुआखेड़ा पहुंचा। परिजन ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे भाकर मोड़ के समीप स्थित श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। संवाद