फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुरानी वीडियो वायरल करने पर भड़का युवक, पड़ोसी के घर में घुसकर की मारपीट, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनावली गांव का मामला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनावली गांव में दो साल पुरानी वीडियो वायरल करने पर विवाद बढ़ गया। राजनीति में कदम रख रहे प्रिंस शर्मा ने अपने भाइयों पंकज शर्मा, आकाश शर्मा और मनीष शर्मा के साथ पड़ोसी ललित शर्मा के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई महिला और बच्चों को भी पीटा गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रिंस शर्मा दो साल पहले एक आंदोलन में शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वीडियो में दिखा था। हाल ही में ललित शर्मा ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा प्रसारित कर दी, जिससे प्रिंस नाराज हो गया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात चारों आरोपी ललित के घर में घुसे, मारपीट और तोड़फोड़ की तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद पुरानी वीडियो प्रसारित करने को लेकर सामने आया है। प्रिंस शर्मा के खिलाफ सूरजपुर और इकोटेक-3 थानों में बीएनएस की धाराओं के तहत तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें