फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत

Tue, 07 Oct 2025 12:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। कालांवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम को गांव गदराना में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल सिरसा में शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों के बयानों के आधार पर सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय युवक प्रगट सिंह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था और कालांवाली में रहता था। उसके पिता व दादा की मौत हो चुकी है। मृतक की मां कालांवाली में रहती है, जबकि दादी गांव गदराना में रहती है। वह रविवार को अपनी दादी से मिलने आया हुआ था। रविवार देर शाम को उसका शव गांव के जलघर में संदिग्धावस्था में पड़ा मिला।
शव के पास पानी की बोतल, एक इंजेक्शन और मोबाइल पड़ा हुआ था। घटना की सूचना ग्रामीणों ने कालांवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें