फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'वैभव मेरे जाने के बाद...', भाई के नाम नोट लिख पार्क में युवक ने की खुदकुशी; इस बात से नाराज था प्रियांशु!

Mon, 22 Sep 2025 01:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली लेजर वैली में युवक ने पार्क में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोसायटी के पार्क में तड़के घटना हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
greater noida suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली इलाके में स्थित आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में सोमवार तड़के चार बजे एक युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पार्क में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ए-146 आम्रपाली लेजर वैली निवासी प्रियांशु चौधरी (22) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिवार और सोसाइटी के लोग सुबह पार्क में घूमने के लिए आए तो उन्होंने प्रियांशु को जमीन पर गिरा हुआ पाया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और एंबुलेंस को बुलाया और युवक को नजदीकी अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

पुलिस पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल पाएगा। सोसाइटी के निवासियों ने कहना है कि प्रियांशु मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था। उसकी अचानक आत्महत्या से सोसाइटी में सभी लोग स्तब्ध है।  

 

सुसाइड नोट में लिखी ये बात
कोतवाली पुलिस को जांच में घटना स्थल से युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने छोटे भाई वैभव को संबोधित करते हुए लिखा कि "मेरे भाई जाने के बाद पापा और परिवार का ध्यान रखना"। पुलिस का कहना है कि युवक के पिता अजय चौधरी की गाजियाबाद में गैस चूल्हे की फैक्टरी है। 
 

परिजन ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब चार बजे वह घर से बाहर निकला। सोसाइटी के सामने पार्क में बेंच पर बैठकर गोली मारी है। घटना स्थल के पास से ही उसका चश्मा, मोबाइल और और रिवॉल्वर भी मिली है। 
 
विज्ञापन

रिवॉल्वर युवक के पिता की है। परिजन ने पुलिस को बताया कि युवक गोवा के किसी विद्यालय में एमबीए कोर्स में एडमिशन लेना चाहता था। लेकिन एडमिशन नहीं होने के कारण वह तनाव में था। संभावना है कि इस तनाव के कारण उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें