फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुराने पीएचसी भवन की जमीन पर बन सकता है महिला अस्पताल

Tue, 09 Sep 2025 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
लहरपुर में बंद पड़ी पुरानी पीएचसी भवन का निरीक्षण करते सीएमओ व नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य।
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। नगर के मोहल्ला बागवानी टोला स्थित जर्जर स्वास्थ्य भवन का सीएमओ ने सोमवार को निरीक्षण किया। यहां पर अस्पताल बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पुनर्निर्माण कर महिला अस्पताल बनाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर पुराने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही अवर अभियंता को मौके पर भेजकर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। मालूम हो कि नगर के बीच अस्पताल की बेशकीमती भूमि व भवन पर कब्जा कर लिया गया है। इससे पहले भी कई बार अधिकारियों ने मौके की जांच की गई थी, लेकिन कब्जा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर प्रमुख सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेयी व समाजसेवी हसीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें