फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती मध्य प्रदेश से नौकरी करने के लिए नोएडा आई थी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शादी का झांसा देकर पांच साल से युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती मध्य प्रदेश से नौकरी करने के लिए नोएडा आई थी। युवती की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश की रहने वाली युवती वर्ष 2019 में नोएडा आई थी और उसे एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी मिल गई। जनवरी 2020 में उसकी मुलाकात आकाश लाल नामक युवक से हुई। कुछ समय बाद ही कोरोना के चलते लॉकडाउन लग गया, लेकिन दोनों फोन के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में रहे। लॉकडाउन हटने के बाद दोनों ने मिलना जुलना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनोंं एक पीजी में साथ रहने लगे। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे पांच वर्षों तक पत्नी के रूप में रखा, लेकिन शादी करने की बात आने पर बार-बार टरका देता था। इस बीच वह विभिन्न धार्मिक स्थलों पर घुमाने ले गया। मार्च 2025 में पीड़िता ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने दूरियां बढ़ानी शुरू कर दी। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और पांच साल तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें