ग्रेटर नोएडा। डाबरा गांव में स्कॉर्पियो से स्टंट करते हुए रील बनाना युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार का 58,500 का चालान किया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से चल रही है और उसका बायां दरवाजा खुला हुआ है। एक युवक दरवाजे पर पैर रखकर खड़ा है। वहीं दूसरा युवक मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव का कहना है कि युवाओं से अपील की है कि वह स्टंट करने या सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें। ब्यूरो