ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में वाद्य तरंगिणी इंटर इंडियन क्लासिकल ऑर्केस्ट्रा फेस्टिवल का आयोजन हुआ। यह राष्ट्रीय स्तर का संगीत महोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, साधना और भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरा को समर्पित रहा।
देशभर से आए डीपीएस छात्रों की टीमों ने सितार, तबला, बांसुरी, सारंगी और संतूर जैसे वाद्यों पर शास्त्रीय रागों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने राग भैरव, बिलावल और कल्याण पर आधारित प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की प्राचार्या मंजु वर्मा ने कहा कि ग्रैंड फिनाले में 46 विद्यालयों में से चयनित 16 श्रेष्ठ टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर वीके शुंगलू, मधु शुंगलू, संध्या अवस्थी, डॉली चनाना आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो