फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक प्रोत्साहन के लिए आरम्भ किया 'ट्रस्ट'

Fri, 01 Sep 2017 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा भारत विविधताओं का देश है| हमारा समाज कई संस्कृतियों का संगम है| इसी संस्कृति के उत्थान और सामजिक कार्यों के उत्थान के लिए " अरहन जन कल्याण सेवा समिति" का शुभारम्भ किया गया|
विज्ञापन


इसका शुभारम्भ प्रदेश के संस्कृति मंत्री माननीय  लक्ष्मी नारायण चौधरी और समाज सेवक एवं समिति के प्रदेश महा सचिव  अमन अग्रवाल ने किया| संस्था का मुख्य उद्देश्य प्रथमतः प्रदेश में सांस्कृतिक क्षेत्र और समाज के आविकसित क्षेत्रो को बढ़ावा देना और समाज के पिछड़े वर्ग के लोगो का उत्थान करना होगा|

शुभारम्भ के अवसर पर  मंत्री लक्ष्मी  नारायण  और  अमन अग्रवाल  ने गरीब बच्चों को शिक्षा सम्बन्धी वस्तुए (बैग , किताबें आदि) उपहार प्रदान किया| इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| जिसने उपस्थित सभी गणमान्य लोगो का मन मोह लिया|  
विज्ञापन
इस अवसर पर 'अरहन चेरिटेबल ट्रस्ट' के प्रदेश महा सचिव श्री अमन अग्रवाल ने कहा की  समाज के लिए भी हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है| जिसमे सहयोग करके हम वांछित लोगो का उत्थान कर सकते है|

इस ट्रस्ट के अंतर्गत हम ज्यादा से ज्यादा लोगो तक सुविधाएँ पहुचायेंगे| उन्होंने कहा हम माननीय मंत्री जी का आहवाहन करते है जिन्होंने हमारे प्रयास को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है|  उत्तर प्रदेश के मंत्री  लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि हम आशा करते हैं की इस ट्रस्ट से समाज के कई लोगो को लाभ मिलेगा| उन्होंने कहा की मानव जीवन का उद्देश्य अपने स्वयं के लिए करने के साथ समाज के लिए भी महत्वपूर्ण होता है| हम जिस किसी क्षेत्र में काम कर रहे है उसके कुछ अंश को साझा करके हम समाज को और परिष्कृत कर सकते है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें