फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई बहन को कुचला, एक महीने के बच्चे को भी आई चोट

विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मा
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज के बाबूपुर गांव के पास बुधवार दोपहर सीमेंट लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार भाई, बहन और एक महीने बच्चे को कुचल दिया। भाई और बहन की हालत गंभीर है। वहीं एक महीने के बच्चे को भी चोट आई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर में फंसी बाइक खींचकर बाहर निकाला। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा निवासी अभिषेक कुमार बहन खुशबू और एक महीने के भांजे को बाइक पर बैठाकर मधुबन थाने के पास सिपाह जा रहा था। इंदारा से मझवारा की तरफ ओवरलोड सीमेंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक ट्रैक्टर के नीचे आ गई इसमें भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। खूशबू ने अपने बच्चे को किसी तरह बचा लिया। लेकिन उसे भी चोट आई है। ग्रामीणों के पहुंचने तक चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें