यमुना सिटी/रबूपुरा। मेहंदीपुर में शनिवार सुबह बाढ़ में दोस्तों के साथ नहाते समय किशोर डूब गया। जानकारी पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। गांव के खेतों में कई फुट तक पानी भर गया है।
गांव निवासी किशोर फरीद (17) के साथ गए युवकों ने आशंका जताई कि नहाते समय उसका पैर किसी गड्ढे में फंस गया। इससे वह डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को जानकारी दी। उसके बाद रबूपुरा कोतवाली पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें पहुंचीं। एनडीआरएफ की टीमों ने किशोर को ढूंढने का काफी प्रयास किया। रविवार को दोबारा से किशोर की तलाश की जाएगी। ब्यूरो