फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, 3.5 लाख रुपये का हुआ नुकसान

Tue, 23 Sep 2025 01:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
रोहतक गेट पर दुकान में आग लगने से जला सामान।
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला के पीछे एमके लाइट्स के गोदाम में सोमवार सुबह शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

दुकान मालिक मनीष ने बताया कि आग से उन्हें करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि यह नुकसान लाइटिंग व सज्जा से संबंधित सामान का है। मनीष ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे तक वे गोदाम पर थे। इसके बाद वे गांव धनाना में नवरात्रि पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में लाइटिंग के कार्य के लिए चले गए थे। कार्य के दौरान पड़ोसी ने उन्हें काॅल कर आग लगने की जानकारी दी।
मनीष के अनुसार जब वे गोदाम पहुंचे, तब तक दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनके नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिया जाए क्योंकि उनकी आजीविका इसी व्यवसाय पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें