फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-54 में आक्रामक कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर होम

विज्ञापन
विज्ञापन
-नोएडा प्राधिकरण ने दो जगह चिह्नित कीं, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आक्रामक कुत्तों को रखने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। सेक्टर-54 ग्रीन बेल्ट में एक एकड़ जगह चिन्हित की गई है। इसके अलावा परियोजना अभियंता द्वितीय के क्षेत्र में एफएनजी के आसपास एक और शेल्टर बनाने की योजना है। इस पर जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में 50 हजार से अधिक लावारिस कुत्तों के होने का अनुमान है। इनके जगह-जगह हमलों की सूचना मिलती रही है। कई बार लोगों ने प्राधिकरण से शिकायत भी है। इसके तहत प्राधिकरण कार्रवाई करता रहा है। इसी क्रम में कोर्ट ने ऐसे कुत्तों के लिए बड़ी जगह तलाशने के आदेश दिए हैं। अब इसी के अनुपालन में नोएडा प्राधिकरण ने बड़े शेल्टर के लिए जगह की तलाश शुरू की है। अधिकारियों ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के परियोजना अभियंता प्रथम और द्वितीय के क्षेत्र में एक-एक जगह चिह्नित की गई है। इसके तहत सेक्टर-54 की ग्रीन बेल्ट में शेल्टर बनाने की योजना है। यहां के कुछ हिस्से में पार्क बना हुआ है। इसी पार्क से कुछ दूरी पर ही आक्रामक कुत्तों को रखने के लिए शेल्टर बनाया जाएगा। जल्द ही इसके संचालन और रखरखाव के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। यहां डॉक्टरों की नियुक्ति से लेकर कुत्तों के खानपान की पूरी व्यवस्था रहेगी। यहां कुत्तों के व्यवहार में बदलाव पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें