फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएम नागपाल पर 1.63 करोड़ के जुर्माने पर छूट का किया गया अनुरोध

Wed, 08 Oct 2025 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। केंद्र में प्रतिनियुक्ति के दौरान आवंटित बंगले को समयावधि बीत जाने के बावजूद नहीं छोड़ने पर लखीमपुर खीरी की मौजूदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल पर 1.63 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हालांकि इस संबंध में यूपी के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी के जरिये भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक को पत्र लिखकर मानवीय आधार पर छूट का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

फिलहाल यह मामला सामने आने के बाद लखीमपुर खीरी में चर्चाएं गरम हैं।
नागपाल वर्ष 2015 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थीं। तत्कालीन कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की विशेष कार्य अधिकारी का कार्यभार संभालने के बाद 19 मार्च, 2015 को उन्हें नई दिल्ली के पूसा परिसर में एक बंगला आवंटित किया गया था। प्रतिनियुक्ति सात मई, 2019 को समाप्त होने के बाद वाणिज्य मंत्रालय में काम करते हुए और फिर 2021 में अपने कैडर में लौटने के बाद भी यह बंगला उनके कब्जे में ही रहा। इस साल फरवरी में उन्होंने यह बंगला खाली किया। इसी के चलते भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने उनसे मई 2022 से लेकर फरवरी 2025 की अवधि का बंगले का किराया और जुर्माना की रकम मांगी है।
इस संबंध में डीएम नागपाल ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से लगाए गए जुर्माना अंतिम नहीं है, केंद्र सरकार और न्यायालय को निर्णय लेना है। केंद्र सरकार को यूपी सरकार की ओर से अपील की जा चुकी है, वहीं न्यायालय में उनकी ओर से याचिका दाखिल चुनौती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें