फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुष्ठ उन्मूलन का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स की ओर से शुक्रवार को 15 दिवसीय ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ शुरू किया गया। त्वचा रोग विभाग और कॉलेज ऑफ एलाइड हेल्थकेयर साइंसेज की ओर से कुष्ठ रोग विरोधी दिवस भी मनाया गया। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों ने बाह्य रोगी क्षेत्र में संवादात्मक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस दौरान कुष्ठ उन्मूलन का संकल्प लिया गया। त्वचा रोग विभाग की विभागाध्यक्ष और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पीहू सेठी ने बताया कि कुष्ठ रोग एक संक्रामक बीमारी है जो मायकोबैक्टीरियम लेप्रे नामक बैक्टीरिया के कारण होती है। कॉलेज ऑफ एलाइड हेल्थकेयर साइंसेज के सहायक प्रोफेसर समीर अहमद, वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. गोरखशाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाल रोग विभाग की अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एओपी) नोएडा और नोएडा नियोनेटल सोसाइटी (एनएनएस) के सहयोग से बेसिक नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम (बीएनआरपी) फर्स्ट गोल्डन मिनट प्रोजेक्ट कार्यशाला की गई। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुजया मुखोपाध्याय, असिस्टेंट प्रो. डॉ. ब्रजेंद्र सिंह, एसोसिएट प्रो. डॉ. रुचिका भटनागर, स्त्री एवं प्रसूति रोग के एसोसिएट प्रो डॉ. रुचि वर्मा आदि ने इस कार्यशाला में कुल 32 प्रतिभागियों को ‘हैंड्स-ऑन’ सिमुलेशन-आधारित प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता और सेंट्रल आईएपी की एचएसजी डॉ. रुचिरा माहेश्वरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें