-बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हवेलिया वैलेंशिया सोसाइटी की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हवेलिया वैलेंशिया सोसाइटी में रहने वाले एक एक बुजुर्ग ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संदीप श्रीवास्तव (60) वर्ष के रूप में हुई। बुजुर्ग पेश से इंजीनियर थे। मगर पिछले कई साल से वह कोई काम नहीं कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक होली के दिन शाम करीब 6 बजे सूचना मिली की हवेलिया वैलेंशिया सोसाइटी में रहने वाला एक शख्स 11वीं मंजिल से नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान एक शख्स प्रथम तल के छज्जे पर गिरा हुआ। जांच में पता चला है कि बुजुर्ग ने बालकनी से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने आत्महत्या के लिए बालकनी के पास एक स्टूल भी लगाया था। हालांकि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली कि वह लंबे समय से मानसिक बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज भी चल रहा था। उनके साथ उनकी पत्नी रहती हैं। जबकि उनका पुत्र बेंगलुरु में नौकरी करता है। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि मामले में परिजन ने कोई शिकायत नहीं की है।