फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

Thu, 18 Sep 2025 10:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
चलती बस में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में गुरुवार तड़के एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। मौके की नजाकत को भांपते हुए बस चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि बस में उस समय कोई अन्य सवार मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बस निजी कंपनी का स्टाफ लेने के लिए जा रही थी। अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। 

फायर विभाग ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जांच में पता चला है कि घटना के समय चालक के अलावा कोई अन्य सवार बस में नहीं था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें