लुधियाना से आगरा जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट बस पंजाब के लुधियाना से आगरा के लिए जा रही थी। जिसमें करीब 50 सवारी बैठी हुई थीं। बताया जाता है कि जब बस ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा की तरफ जा रही थी। उसी दौरान बस की छत पर रखे सामान में भीषण आग लग गई। जिसकी जानकारी ड्राइवर को हुई तो उसने बस अचानक एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया।
कुछ खिड़की से कूदे
इस दौरान बस के अंदर बैठे सवारियों में हड़कंप मच गया। सभी सवारी निकलकर बाहर आ गई, कुछ ने खिड़की से ही छलांग लगा दी। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग दिवाली को लेकर जो आतिशबाजी हो रही है। उसके चलते कोई पटाखा चलती बस की छत पर गिर गया। जिसके कारण ही आग लगी है। शिकायत मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।