तीन स्कूलों में 108 छात्रों ने खेली शतरंज की बाजी, ग्रैंड फिनाले में 12 पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला की ओर से आयोजित जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 के तहत नोएडा और ग्रेनो के तीन स्कूलों में बाजियां खेली गईं। बुधवार को ग्रेनो के सेक्टर पाई-2 स्थित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल और सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में 76 विद्यार्थियों ने 64 खाने की बिसात पर चाल चली। वहीं नोएडा सेक्टर-29 स्थित लॉर्ड महावीरा स्कूल में 32 प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हुए।
प्रतियोगिता के सीनियर व जूनियर कैटेगरी में 12 खिलाड़ियों ने अपना स्थान ग्रैंड फिनाले के लिए पक्का किया हैं। इस प्रतियोगिता में सभी मानक और दिशानिर्देश उत्तर प्रदेश शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की देखरेख में पूरे किए जा रहे हैं। कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य अंजली मित्तल और जीडी गोयंका डॉ. रेनू सहगल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कराने से विद्यार्थियों के मानसिक व बौद्धिक विकास होता हैं।
लार्ड महावीरा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉ. संगीता शर्मा ने की। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक (प्रभारी) अजय कुमार वर्मा, शारीरिक शिक्षा शिक्षक अमित शर्मा मौजूद रहे। प्रधानाचार्या डॉ. संगीता शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में तार्किक सोच, धैर्य और आत्मविश्वास विकसित होता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक है।
कोट
- शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होकर अच्छा लगा हैं। कई राउंड खेलने के बाद जीत हासिल हुई। - तन्मय द्विवेदी
- प्रतियोगिता के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। फाइनल के लिए चयनित होने पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। - सारांश गोयल
- हर मैच एक नई चुनौती थी, अगले साल शीर्ष स्थान पाने की कोशिश करूंगा। - अंश अनिल
- इस प्रतियोगिता ने मेरे खेल और आत्मविश्वास दोनों को बेहतर बनाया। - तुफेज आलम
ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित खिलाड़ी
जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेनो
सीनियर: दिव्यांश सिंह, कुशांक चौधरी
जूनियर: सम्राट नागर, धैर्य चौधरी
कौशल्या वर्ल्ड स्कूल, पाई-2, ग्रेनो
सीनियर: दर्श पोरवाल, तन्मय द्विवेदी
जूनियर: सारांश गोयल, इयाना पोरवाल
लॉर्ड महावीरा स्कूल, सेक्टर 29 नोएडा
सीनियर : स्पर्श आनंद, हिमांशु कुमार
जूनियर : गणेश बाई, श्रेयांश राजेश मिश्रा