फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-126 में 4.68 करोड़ रुपये से बनेगी मॉडल रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटी कंपनियों के बीच की 500 मीटर सड़क का चयन, प्राधिकरण ने निकाला टेंडर
विज्ञापन


फुटपाथ, सुरक्षित पैदल क्रासिंग व सजावटी लाइटिंग के साथ बेंच भी लगेंगे

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-126 में आईटी कंपनियों के बीच की सड़क को प्राधिकरण मॉडल रोड बनाएगा। इसके लिए 500 मीटर सड़क का चयन किया गया है। परियोजना पर करीब 4.68 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
डिजाइन और प्रारूप तैयार कर आईआईटी की मंजूरी के बाद परियोजना का टेंडर मंगलवार को जारी कर दिया गया। 23 सितंबर तक एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं। यह शहर का दूसरा मॉडल रोड होगा। इसके पहले शशि चौक सेक्टर-38 से सेक्टर-32ए सिटी सेंटर मॉल तक प्राधिकरण ने मॉडल रोड बनाया था। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि नई परियोजना को आईटी कंपनी के कर्मियों की सुविधाओं को देखते हुए तैयार करवाया गया है। इसमें सड़क की दोनों तरफ चौड़ा फुटपाथ बनेगा। फुटपाथ पर छाया के लिए पेड़ होंगे और बैठने के लिए बेंच लगेंगी। पैदल चलने वाले सुरक्षित सड़क पार कर सकें इसके लिए विशेष क्रासिंग बनवाई जाएंगी। दिव्यांगों के लिए फुटपाथ पर चढ़ने के लिए विशेष रैंप भी बनेंगे। साथ ही, विशेष लाइटिंग से सजावट व विभिन्न आकृतियां भी लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रद्द हो चुकी है उद्योग मार्ग योजना

सेक्टर-1 गोलचक्कर से सेक्टर-11 झुंडपुरा तिराहे तक उद्योग मार्ग को मॉडल रोड बनाने की परियोजना प्राधिकरण ने दो साल पहले तैयार की थी। जून में हुए 5वें टेंडर में एक एजेंसी फाइनल हुई थी लेकिन फिर योजना को रद्द कर नए सिरे से बनाने का फैसला प्राधिकरण ने लिया है। इसके पहले भी मानकों पर एक एजेंसी के खरे उतरने के बाद टेंडर को प्राधिकरण रद्द कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें