फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी हरिशचन्द्र उर्फ हरिया को जमानत दी है। 5 अगस्त की रात सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के सामने जंगल में पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान आरोपी हरिशचन्द्र उर्फ हरिया पुलिस की आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से घायल हुआ था। पुलिस ने दावा किया की पकड़ने के बाद उसकी तलाशी ली गई थी जिसमें एक तमंचा, कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद हुई। वहीं, आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि हरिशचन्द्र को 4 अगस्त को एएसजीआई हॉस्पिटल सेक्टर-27 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया था। इसकी फुटेज स्थानीय न्यूज चैनल पर भी प्रसारित हुई थी। बाद में उसके पैर में गोली मारकर पुलिस मुठभेड़ का मनगढ़ंत घटनाक्रम दिखाया गया था। आरोपी का आपराधिक इतिहास दिखाकर पुलिस गुमराह कर रही है। वहीं, सरकारी पक्ष ने आरोपी पर पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग का आरोप है। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है और वह पुन गंभीर अपराधों में शामिल हो सकता है। दोनों पक्षों की सुनने के बाद अदालत ने कहा कि मामले में स्वतंत्र गवाह नहीं हैं। अदालत ने गुण-दोष पर टिप्पणी किए बिना जमानत मंजूर की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें