फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उपभोक्ता फोरम का एग्जिक्यूटिव बनकर एनजीओ संचालिका से 5 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता फोरम का एग्जिक्यूटिव बनकर एनजीओ संचालिका से 5 लाख की ठगी
विज्ञापन

एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर ठगी को दिया अंजाम, साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने उपभोक्ता फोरम का एग्जिक्यूटिव बनकर एनजीओ संचालिका से पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने एनी डेस्क एप डाउनलोड कराकर मोबाइल का एक्सेस ले लिया और ठगी की वारदात को अंजाम दिया। साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा निवासी ममता पी कुमार एक एनजीओ चलाती हैं। उन्होंने 25 अगस्त को उपभोक्ता फोरम में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उनके पास कथित दीपक नामक युवक का फोन आया और उसने खुद को उपभोक्ता फोरम का एग्जिक्यूटिव बताकर समस्या का समाधान कराने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई और आरोपी ने उपभोक्ता फोरम से मिलता जुलता एक लिंक भेजा। इस पर पांच रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा कराने को बोला। ममता ने इस लिंक पर क्लिक कर पेमेंट किया लेकिन पेमेंट नहीं हो पाई। बाद में पता चला कि उनके बैंक खाते से सवा सात रुपये कट गए हैं। उसके बाद ठग ने 29 अगस्त को फोन कर कहा कि उपभोक्ता फोरम से उनको जुर्माना राशि प्राप्त हो गई। वह 30 अगस्त को उनके खाते में रकम ट्रांसफर करेगा। अगले दिन सुबह 10 बजे कॉल कर गूगल पे की जानकारी मांगी। तकनीकी दिक्कत आने की बात कहकर उसने एनी डेस्क एप डाउनलोड कराई। उसके बाद स्क्रीन शेयर की। इसी बीच पीड़िता को मोबाइल पर पांच लाख रुपये कटने का मैसेज मिला। इसके बाद आरोपी ने संपर्क तोड़ लिया। इस मामले में महिला ने पहले एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह राणा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और बैंक खातों की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें