फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसएसपी दफ्तर से कुछ कदम की दूरी पर कबड्डी खिलाड़ी की गोली मार हत्या

Sat, 01 Nov 2025 12:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। पंजाब में अपराधियों के हौसले एक बार फिर कानून से ऊपर दिखे। लुधियाना जिले के जगरांव में शुक्रवार दोपहर एसएसपी दफ्तर से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
घटना हरि सिंह अस्पताल रोड पर हुई, जहां सुनहरी किरण फीड फैक्ट्री के बाहर कार सवार बदमाशों ने पहले तेजपाल सिंह की कार को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी हनी, उसका भाई काला और उनका साथी गगन ने पिस्तौल के बल पर तेजपाल और उसके दो दोस्तों से मारपीट शुरू कर दी। जाते-जाते काला नामक बदमाश ने तेजपाल के सीने पर पिस्तौल रखकर गोली दाग दी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कई टूर्नामेंटों में जीत चुका था इनाम : 25 वर्षीय तेजपाल सिंह गांव गिद्दड़विंडी का निवासी था और जिला स्तर का कबड्डी खिलाड़ी था। उसने अब तक दर्जन भर से ज्यादा टूर्नामेंटों में हिस्सा लेकर कई मोटरसाइकिल इनाम में जीती थीं। शुक्रवार को वह अपने दोस्तों के साथ जगरांव में शॉपिंग और ट्रैक्टर की मरम्मत के सिलसिले में आया था।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस: डीएसपी सिटी जसविंदर सिंह ढींडसा और थाना सिटी प्रभारी परमिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों के भागने का रास्ता और गाड़ी की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

लोग बोले-जब एसएसपी दफ्तर के पास सुरक्षित नहीं तो और कहां होंगे: वारदात के बाद इलाके में भारी दहशत है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब एसएसपी दफ्तर के ठीक पास ऐसी वारदात हो सकती है, तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या भरोसा। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें