फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: श्रमिक दिवस पर सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 300 बेड के ईएसआईसी अस्पताल को मिली जमीन

Fri, 01 May 2026 12:40 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

इस मौके पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि श्रमिक दिवस के अवसर पर विशेष हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्रमिकों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मेधा रूपम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन की ओर से श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


इस मौके पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि श्रमिक दिवस के अवसर पर विशेष हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्रमिकों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। श्रमिक समाज की रीढ़ हैं और उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

डीएम ने जानकारी दी कि 300 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण के लिए जमीन का आवंटन कर दिया गया है। यह अस्पताल करीब सात एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा और पूरी तरह से श्रमिकों के लिए समर्पित होगा। अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र के हजारों श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जेवर क्षेत्र में एक कंपोजिट विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। जिससे स्थानीय बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें