फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बनारस के घाट से बुद्ध सर्किट की झलक, एआर फोटो बूथ बना पसंदीदा

विज्ञापन
विज्ञापन
- यूपी पर्यटन विभाग के पवेलियन पर उमड़ रही भीड़, पूरे यूपी के हो रहे दर्शन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ट्रेड शो में यूपी पर्यटन विभाग का पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां बनारस के घाट से लेकर गौतमबुद्ध नगर के बुद्ध सर्किट की झलक देखने को मिल रही है। साथ ही राज्य की धरोहर, संस्कृति और लजीज जायकों की जानकारी मिल रही है। साथ ही एआर फोटो बूथ युवाओं की पसंद बना हुआ हैं।
हॉल नंबर-7 में की स्टॉल नंबर-12 पर यूपी पयर्टन विभाग का पवेलियन है। यहां दर्शकों को यूपी की धरोहर की झलक देखने को मिल रही है। बनारस के घाट से लेकर काशी विश्वनाथ धाम, बुद्ध सर्किट के मॉडल प्रदर्शित हैं। स्टॉल के प्रवेश द्वार पर बनारस की गंगा आरती का डिजाइन आकर्षित कर रहा है। उसके बाद दी दीप जलाए कलाकार और गंगा घाट के चबूतरे पर प्रस्तुति देते कलाकार आकर्षक का केंद्र बने हैं। लोगों को वहां गंगा किनारे होने का अहसास होता है। स्टॉल पर मौजूद दीपिका सिंह ने बताया कि गंगा आरती से प्रेरित यह माहौल हर दर्शक को आध्यात्मिक शांति का अनुभव करा रहा है। लोगों को यूपी के पर्यटन स्थलों से भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास किया गया है। वहीं बुद्ध सर्किट पर युवाओं की काफी भीड़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर की लकड़ी की कारीगरी, कन्नौज का इत्र, मुरादाबाद का ब्रासवर्क, भदोही के कालीन, वाराणसी की बूटीदार सिल्क साड़ी, आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा और बनारसी पान भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोई स्वाद लेना चाहे या स्मृति चिन्ह साथ ले जाना चाहे, यहां सब उपलब्ध है। मंदिरों के साथ डिजिटल फोटो व तकनीकी नवाचार की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें